Uncategorized

मुम्बई : गरीबों, मजदूरो व जरूरतमंदों की सहायता में जुटा उत्तर भारतीय महासंघ

संवाददाता : एसपी पांडेय

मुंबई: कोरोना वायरस के कारण देश में चल रहे लाकडाउन के बीच परेशान गरीबोँ, मजदूरों तथा जरुरतमंदो की मदद के लिए केंद्र तथा महाराष्ट्र सरकार के साथ साथ सामाजिक संस्थाए भी लगातार सक्रिय हैं। उत्तर भारतीयों की प्रमुख संस्था उत्तर भारतीय महासंघ के हजारों कार्यकर्ता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां योगेश दुबे के मार्गदर्शन में मुंबई, ठाणे,नागपुर, सूरत, कोलकाता जैसे अनेक शहरों में लाकडाउन में रोजी रोटी गवां चुके लोगों की मदद कर रहे हैं।

डां योगेश दुबे खुद संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जाकर उनकी हरसंभव मदद करने के साथ साथ उनतक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में दिशानिर्देश करते दिखाई दे रहे हैं। संस्था द्वारा हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।दिव्यांग लोगों के लिए आनलाइन कोर्स शुरू किया गया है।बांन्द्रा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डा योगेश दुबे ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों को कडी सजा देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button