shamli

लॉकडाउन में राशन देने के बहाने महिला से रेप , आरोपी राशन डीलर गिरफ्तार

【ब्यूरो रिपोर्ट विनित शर्मा शामली】

कांधला।जहाँ एक ओर देश कोरोना महामारी का देश झेल रहा है। वही गंदी मानसिकता के लोग अपनी गलत हरकतों से बाज नही आ रहे है। शामली में एक राशन डीलर ने महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। रेप का आरोप क्षेत्र के राशन डीलर पर लगा है। आरोप है कि राशन डीलर ने राशन देने के बहाने महिला के घर में घुसकर रेप किया है। और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है। फिलहाल पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी राशन डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं ।
आपको बता दे मामला शामली के कांधला थाना क्षेत्र के शेखजादगान मौहल्ले का हैं, जहाँ स्थानीय राशन की दुकान पर पीड़ित महिला राशन लेने पहुँची थी। जिसे स्थानीय राशन डीलर ने उसे घर पर ही राशन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। ओर बाद में राशन डीलर विनोद शाम को महिला के घर राशन देने के बहाने घर पर पहुँच ही गया। वहीं घर में घुसकर आरोपी ने महिला को अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार जब आरोपी राशन डीलर उनके घर मे घुसा आया और वहां पर महिला से जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला के मुताबिक उसका पति पंजाब राज्य में मेहनत मजदूरी का काम करता है। और लॉकडाउन से पहले पैसे लेने के लिए गया था। लेकिन अचानक लॉकडाउन होने से वहीं पर फसे है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ इस घिनोनी वारदात को अंजाम दिया है। वही घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई । जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ओर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!