HardoiUttar Pradesh

शाहाबाद में सपा नेता गांव-गांव, घर-घर पहुंचा रहे अखिलेश का संदेश 

शाहाबाद, हरदोई ( अनुराग गुप्ता )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित “समाजवादी पार्टी का आवाहन” संदेश पत्र को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने  को लेकर शाहाबाद विधानसभा के ग्राम नसयोली डामर, नसयोली गोपाल, ज्ञान पुरवा, सकरौली आदि गांवों में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, समाजवादी छात्रसभा के नि0 राष्ट्रीय सचिव  मुकुल सिंह आशा, सपा यूथ ब्रिगेड नि0 जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने जन-जन तक पहुंच कर संदेश पत्र की प्रतियां वितरण की।
सपा नेता पार्टी द्वारा निर्देशित समाजवादी पार्टी का आवाहन की प्रतियां घर घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया। सपा नेताओं ने बताया 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में जनता के लिए किए गए कार्य का उल्लेख हैं। और साथ ही समाजवादी पार्टी ने इस लॉकडाउन के चलते भी हर जरूरतमंद तक समाजवादी राहत पहुंचाने का कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!