Sultanpur

श्रवण सुल्तानपुरी के गीतों ने मचाया धमाल

 

बड़े-बड़े मंचों पर दे चुके हैं प्रस्तुति

जल्द ही रिलीज हो रहा है गाथा बिजेथुआ धाम के गीत

सुल्तानपुर। गायक श्रवण सुल्तानपुरी के गीतों ने धमाल मचा रखा है। दहेज, सामाजिक, राजनैतिक, देशभक्ति के साथ-साथ चीन पर उनके द्वारा बजी धुन एवं गाए गए गीत सुर्खियों में चल रहे हैं। श्रवण सुल्तानपुरी की ‘गाथा बिजेथुआ धाम’ की गीत जल्दी रिलीज होने वाले हैं। गौरतलब हो कि श्रवण सुल्तानपुरी जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चोरमा गांव के रहने वाले हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट है। गाने बजाने का शौक सन 2005 में उनके अंदर पैदा हुआ था। संगीत के गीत के गुरु आलोक सिंह रघुवंशी, जेपी शर्मा, और मालवीय है। जिनसे संगीत सीखने की शुरुआत की। संगीत में इलाहाबाद से प्रभाकर है। मौजूदा गुरु सत प्रकाश मिश्रा है जो अयोध्या में रहते हैं। इन्हीं संगीत के गुरुओं से गीत, लेखन, गायन सीखा और स्वयं करते हैं। अभी तक श्रवण सुल्तानपुरी कई बड़े मंच पर अपनी प्रस्तुति दी है। जिसमें खासकर नितिन गडकरी, अमित शाह,योगी, केशव मौर्य के कार्यक्रमों में शिरकत कर जनता को मंत्रमुग्ध किया।राज्यपाल राम नाईक ने रामबरन डिग्री कॉलेज में गीत गायन के लिए सम्मानित भी किया है। जिसके प्रेरक विद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह रहे। करीब 20 एल्बम श्रवण सुल्तानपुरी का जारी हुआ है। 2017 के चुनाव में राजनीतिक गीत श्रवण सुल्तानपुरी का सुर्खियों में आया। दहेज, सामाजिक, राजनैतिक, देशभक्ति, और कोरोना पर गाए गए गीत सुर्खियों में आए और मार्केट में चल रहे हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण पर भी गीत गाए हैं। ‘अवध में बाजे बधाई’ खूब सुर्खियां बटोरी। श्रवण सुल्तानपुरी ने बताया कि जल्दी ‘गाथा बिजेथुआ धाम’ गीत रिलीज हो रहा है। जो हनुमान भक्तों को खूब पसंद आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!