Hardoi

हरदोई में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने जन सम्पर्क कर बांटे मास्क

 

हरदोई ( अनुराग गुप्ता ) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2.0 कार्यकाल के 1 वर्ष के पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत मास्क वितरण के निर्देश महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता के द्वारा दिए गए। इसी क्रम में हरदोई भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने आज जनसम्पर्क कर मास्क आदि का वितरण किया।

श्रीमती सिंह ने बताया कि आज उनके द्वारा प्रधानमंत्री जी के 2.0 कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत जन सम्पर्क कर मास्क आदि का वितरण वार्ड नम्बर 5 के गुप्ता कॉलोनी, मलिन बस्ती, मंगली पुरवा में जन सम्पर्क कर लगभग 200 मास्कों का वितरण किया गया।
श्रीमती सिंह ने लोगों को कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए 2 ग़ज़ दूरी के साथ मास्क ज़रूरी बताया उन्होंने लोगों से अपील की अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें। उन्होंने भाजपा सरकार की 6 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!