HardoiUttar Pradesh

कछौना में आवास आवंटन में दोषी पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक रमाकांत शुक्ल निलंबित

हरदोई ( अनुराग गुप्ता ) । जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि नगर पंचायत कछौना पतसेनी में गाटा संख्या 2030, 1714 एवं 1993 में हुए आवास आवंटन में लेखपाल/राजस्व निरीक्षक/तहसीलदार/उप जिलाधिकारी का उत्तर दायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही में तत्कालीन लेखपाल रमाकान्त शुक्ल, राजस्व निरीक्षक तहसील बिलग्राम महेन्द्र सिंह राजपूत राजस्व निरीक्षक तहसील सण्डीला वर्तमान राजस्व निरीक्षक तहसील बिलग्राम को दोषी पाया गया है। जिनके द्वारा आवास स्थल बिना तहसीलदार के तत्कालीन उप जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह से स्वीकृत करायी गयी थी। इस सम्बन्ध में तत्कालीन लेखपाल सम्प्रति रा0नि0 रमाकान्त शुक्ल को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक महेन्द्र सिंह के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!