Sultanpur

घर में हिचक पार्टी कार्यालय पर बेझिझक महा रसोई मे पकवान बनवाने में व्यस्त दिखी महिलाएं

 

सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महा रसोई की शुरुआत की गई है। महिला पदाधिकारी भले ही घर में कार्य करने में ही हिचकती हो, लेकिन पार्टी कार्यालय पर बेझिझक रसोई में काम करती दिखी । महा रसोई में बन रहे पकवान का स्वाद आज हजारों जरूरतमंद असहाय गरीब व्यक्ति चखएंगे।
शनिवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नाम पर महा रसोई की शुरुआत की गई है। कांग्रेस के नेता गण पकवान बनवाने में व्यस्त रहे ।महिला पदाधिकारियों ने बड़े ही चाव से सब्जी रोटी बनाने के काम में जुटी हैं घर में भले ही हिचक हो लेकिन कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर महिलाएं बेहिचक होकर सब्जियां काटती दिखाई पड़ी । पार्टी की ओर से बताया गया कि कम से कम 1000 गरीब असहाय व्यक्तियों को खाना खिलाया जाएगा। बताया गया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश आने के बाद जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में अजय कुमार लल्लू महा रसोई की शुरुआत की गई है । अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि पार्टी के दिए गए निर्देशों पर महा रसोई का काम आज से चालू किया गया है जो बदस्तूर जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता आशिक हुसैन रिजवी, राम नाथ तिवारी, आरटीआई के जिला चेयरमैन हाजी जमा खान, वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, तेज बहादुर पाठक, हसनैन आलम, विजयपाल, नफीस फारुकी, बलराम तिवारी एडवोकेट, राम आशीष पांडे, देवेंद्र तिवारी, शक्ति तिवारी, सुब्रत सिंह सनी,नफीसा खातून, कंचन सिंह, विनोद राणा, पवन मिश्र नन्हे, मानस तिवारी, शीला सिंह गौड़ आदि रसोई के कार्य में व्यस्त दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!