चचेरी बहनों पर चढ़ा था खून का नशा मामूली बात पर भाई के पेट में चाकू घोंपकर कर दी थी हत्या

बस्ती(रुबल कमलापुरी)।जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत चगेरवा महसो पठान टोला के उचवां गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे बच्चों के मामूली विवाद में एक युवक की चाची सहित चचेरी बहनों ने चाकू से घोंपकर हत्या कर दी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचरण और विकलांग चनई दोनों सगे भाई हैं दोनों में आपसी बँटवारा हो चुका है। फिर भी आपसी मनमुटाव रहता था ।सोमवार की रात चनई के बड़े लड़के मनोज का लड़का खेलते हुए रामचरण के दरवाजे चला गया था। जिस पर रामचरण ने एतराज जताते हुए गाली देकर उसे भगा दिया। इसी बात को लेकर हुए विवाद में रामचरण पुत्र सुखई, आशा पत्नी रामचरण, पुष्पा व पूजा पुत्री रामचरण चारों लोगों ने मिलकर सनोज 19 पुत्र चनई को उसके घर में घुसकर पेट में चाकू घोंप दिया। स्थिति गंभीर होने पर परिजन सनोज को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। थानाध्यक्ष लालगंज अनिल कुमार सिंह के अनुसार एक आरोपी रामचरण को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था बाकी अन्य मुलजिम फरार चल रहे थे लेकिन आज मृतक के परिजनों ने महसो रोड जाम कर दिया धरना देकर विरोध जताने लगे मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर सवालिया निशान खड़ा कर दिया धरना दे रहे परिजनों का कहना था पुलिस मुलाजिमों के साथ मिलकर उन्हें बचाने में लगी हुई है रोड जाम कर धरना देते हुए मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।