जिला अधिकारी शंभु कुमार ने जनपद में संचालित व्यवस्थाओं की की समीक्षा

 

दस्तक अभियान के दौरान संचालित गतिविधियों में भी किया जाय सोशल डिस्टेंन्सिंग का अनुपालन

बहराइच (ब्यूरो): मंगलवार को देर शाम जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए की गयी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि मरीज़ों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय ताकि कोविड-19 के मरीज़ों के उपचार में कोई समस्या न आने पाये। साथ ही कोविड-19 से सम्बन्धित की जा रही कार्यवाही एवं गतिविधियों से सम्बन्धित समस्त अभिलेख संरक्षित रखे जायें।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, आई.सी.डी.एस., पशुपालन, कृषि, नगर विकास, दिव्यांगजन इत्यादि विभागों द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने विभागीय उत्तरदायित्व का निर्वहन समय से सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने निकायों के अधिशाषी अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ जलभराव की समस्या का निदान करायें। सभी स्थानों पर एण्टीलार्वल छिड़काव एवं फागिंग की कार्यवाही भी सुनिश्चित करायी जाय। इस कार्य के लिए अभियान संचालित कर नाली नालों की साफ-सफाई तथा एण्टीलार्वल छिड़काव एवं फागिंग की कार्यवाही की जाय तथा सक्षम स्तर से अभियान का पर्यवेक्षण भी किया जाय।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोविड-19 रोग के संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सावधानियाॅ अपनाते हुए सोशल डिस्टेन्सिंग के प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए दस्तक अभियान के अन्तर्गत गतिविधियों को सम्पादित किया जाय। दस्तक अभियान के दौरान लोगों को कोविड-19 के संक्रमण के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, अधि.अभि. जल निगम आर.बी. राम, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ए.के. गौतम, डी.पी.एम. एन.एच.एम. सरजू खान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. अजीत चन्द्रा, ए.सी.एम.ओ. डाॅ. वी.पी. वर्मा, डाॅ. अनिल कुमार, डी.एच.ई.आई.ओ. रवीन्द्र कुमार त्यागी, डी.सी.पी.एम. मोहम्मद राशिद, कोविड-19 नोडल डाॅ. अतुल श्रीवास्तव, पोषण विशेषज्ञ डाॅ. पीयूष सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।