Uttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़मौसम विभाग

24 घंटे के दौरान कई राज्यों में होगी भारी बारिश या बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

24 घंटे के दौरान कई राज्यों में होगी भारी बारिश या बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, सौराष्ट्र और कच्छ शीतलहर की चपेट में हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश या बर्फबारी के आसार हैं।

इस दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल के अलग-अलग स्थानों पर बिजली और आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों के अलावा पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी रात का तपमान सामान्य से कम रहा।

हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत कम रहा। बिहार,पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचाल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलासीमा में रात्रि तापामान सामान्य से अधिक रहा।

बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान समान्य से ऊपर रहा। देश के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पूर्वी राजस्थान के सीकर में 2.5 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को घना कोहरा देखा गया वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्का कोहरा छाया रहा। अमृतसर, लुधियाना, पेंडरा रोड, गंगानगर, चुरु और पिलानी में दृश्यता 25 रही।

पटियाला, हिसार, भिवानी, पंतनगर, नरनौल और सीओनी में 50 और बूंदी,शाहजापुर और भोपाल में दृश्यता 200 नापी गयी। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों में और सिक्किम में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। हरियाणा,पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में, झारखंड, तमिलनाडू, लक्षद्वीप, बिहार,पंजाब, जम्मू और कश्मीर,पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात के विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, तेलंगाना,कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में मौसम शुष्क रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!