Jaunpur

जौनपुर : वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,पवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

संवाददाता : अर्जुन देव
पवांरा/जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री अशोक कुमार के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) संजय राय तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अवधेश शुक्ला के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने मु. अ. सं.84/2020 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर अधिनियम थाना मुंगराबादशाहपुर जिला -जौनपुर से फरार चल रहे अभियुक्त राजेश सिंह पुत्र शीतला प्रसाद सिंह निवासी पुरउपुर थाना मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर को दिनांक 20-05-2020 की रात्रि में टिकरा से अमोध वाले रास्ते पर नाकाबंदी करके अभियुक्त राजेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु.अ.सं.84/2020 धारा 3(1) उ.प्र गैंगेस्टर अधिनियम थाना मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर
2- मु.अ.सं.54/19 धारा 380/411 भा.द.वि.थाना मुंदराबादशाहपुर ,जौनपुर
3- मु.अ.सं.09/2020 धारा 380/411 भा.द.वि.थाना-मुंगराबादशाहपुर ,जौनपुर
4- मु.अ.सं.48/2020 धारा 380/457/411 भा.द.वि.थाना मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर
5- मु.अ.सं.50/2020 धारा 380/457/401 भा.द.वि.थाना-मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर
6- मु.अ.सं.53/2020 धारा 441/411/401 भा.द.वि.थाना मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सै. हुसैन मुन्तजर , हे.का.शैलेन्द्र कुमार सिंह , रि.का.शक्ति यादव , रि.का.रणविजय यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!