Uncategorized

ट्रक-कार में भिड़ंत, 7 गंभीर घायल, 6 जिला अस्पताल रेफर

✍️हिमांशू श्रीवास्तव

मुंगराबादशाहपुर /जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर पवारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ निवासी नूर आलम (60) अपनी पत्नी तनवीर बानो (58), पुत्र मुसाफिर (21), पुत्रियों सबनूर (24) व नादिया (20) तथा अली (23) के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास बाइक सवार को बचाने में कार ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में करीब 23 वर्षीय अज्ञात बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सतहरिया पहुंचाया। वहां से नूर आलम, तनवीर बानो, सबनूर, मुसाफिर, अली और बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नादिया का उपचार सीएचसी में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button