Sultanpur

कमला नेहरू पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार वेबीनार का आयोजन

 

सुलतानपुर। केन्द्रीय पुस्तकालय कमला नेहरू संस्थान अन्र्तराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन 20 जून को सुबह 11.00 बजे से 12.30 तक जूम ऐप के द्वारा ’’पुस्तकालय की चुनौतियाँ और सम्भावनाएं कोविड़-19 के परिप्रेक्ष्य में’’ इस विषय पर डा. सईद अहमद दुबई विश्वद्यिालय, डा. एस.सुभ्रमण्यम मलेशिया अन्र्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, डा. संगीता कौल नेटवर्क मैनेजर डेलनेट, डा.मनोरमा त्रिपाठी पुस्तकालयाध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय , डा. एच.एन.प्रसाद, डा. आदित्य त्रिपाठी पुस्तकालय विभाग बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, डा. ज्योति मिश्रा, डा.प्रवीश प्रकाश, डा. अनिल सिंह योगी लखनऊ विश्वविद्यालय, डा. दीप सिंह एम.एन.आई.टी. जयपुर, पुस्तकालय को कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी केे दौर में पुस्तकालय की वर्तमान चुनौतियों का सामना करते हुए बेहतर सम्भावनाओं की तकनीक का अनुप्रयोग करते हुए शिक्षकों, शोधार्थीओं एवं छात्रों को सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए आधुनिक तकनीकों के द्वारा विषय-वस्तु को उन तक पहुँचाने से सम्बन्धित तकनीक पर चर्चा होगी। डा0 संगीता कौल की सहभागिता संस्थान के लिए गौरव की बात है। इनके द्वारा भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के पुस्तकालय के आधुनिकीकरण में अहम योगदान रहा है। इन पुस्तकालय विभाग के विद्वानों के सुझावपरक विचारों से के.एन.आई पुस्तकालय और तकनीकी रूप से सुसज्जित होकर संस्थान के गतिशील शैक्षिक व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता कर सकेंगें। संस्थान के प्रबन्धक श्री विनोद सिंह के मार्गदर्शन में हो रहे इस वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डा. राधेश्याम सिंह, संयोजक डा. रंजना सिंह, कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय प्रभारी राजेश पाण्डेय संस्थान के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी आयोजन की सफलता में सहयोग दे रहे हैं। वेबिनार का आयोजन- कमला नेहरू केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा किया जा रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!