Uttar Pradesh

Live update विधानसभा 2022 :उत्तर प्रदेश में भाजपा की बढ़त अब 270 के पार

 

5:07 pm गोण्डा की सातों सीटों पर फिर खिला कमल

कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया” जीते चुनाव।

03:02 pm 10 मार्च 2022

बहराइच की पांचों सीटों पर बीजेपी जीत गई है।

 

02:51 PM, 10 March 2022
करछना सीट पर भाजपा की जीत
प्रयागराज की करछना विधानसभा सीट से भाजपा के पीयूष रंजन निषाद जीत चुके हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इलाहाबाद शहर पश्चिम से मंत्री सिदार्थ नाथ सिंह भी जीत के करीब हैं। इलाहाबाद शहर दक्षिण की सीट से नंद गोपाल नंदी करीब दो हजार वोटों से आगे। इलाहाबाद शहर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन वाजपेयी ने भी बनाई बढ़त।

02:34 PM, 10 March 2022
बिजनौर की नहटौर सीट पर दोबारा गणना
बिजनौर की नहटौर सीट पर वोटों की गिनती फिर से शुरू की गई है। नहटौर में पहले गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम पाल को 144 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। उस पर भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार ने ऐतराज जताते हुए फिर से मतगणना की मांग की थी। इस सीट पर शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में गठबंधन आगे निकलता चला गया। इस सीट पर दोनों पार्टियों में बहुत कड़ी टक्कर हुई है।

02:22 PM, 10 March 2022
आगरा और पीलीभीत में भाजपा की जीत
आगरा की खैरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने 32000 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 88 हजार वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 56 हजार वोट प्राप्त हुए हैं। पीलीभीत में भी भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने 81,838 मतों के अंतर से जीत का परचम लहराया है। उन्हें कुल 1,51,498 वोट मिले हैं। यहां दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा रहे, जिन्हें 69,660 वोट मिले हैं।
02:07 PM, 10 March 2022
रवि किशन ने कार्यकर्ताओं को खिलाया लड्डू
अभिनेता व गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन भी भाजपा कार्यकर्ताओं संग उत्साह में डूबे नजर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदर्शन से खुश होकर कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाना शुरू कर दिया है। इस मौके पर रवि किशन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, मोदी जी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों को हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करने की सीख दी है। ये जीत उसी सीख का नतीजा है। ये राम राज्य की शुरूआत है।

 

01:53 PM, 10 March 2022
साइकल क्या बुलडोजर के सामने कुछ नहीं टिक सकता – हेमा मालिनी
यूपी विधानसभा चुनावों के रुझान में भाजपा को मिल रही बढ़त पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने न्यूज एजेंसी  से कहा, हमें पहले से पता था कि हमारी सरकार बनेगी, हमने विकास के सभी पहलुओं पर काम किया है। इसलिए जनता ने हम पर भरोसा जताया है। बुलडोजर के सामने कुछ भी टिक नहीं सकता, फिर चाहे वह साइकल हो या कुछ और। बुलडोजर हर चीज को मिनटों में तबाह कर सकता है।

बसपा कांग्रेस का 2017 से भी खराब प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा और कांग्रेस का प्रदर्शन 2017 के परिणामों से भी खराब दिख रहा है। वर्ष 2017 में बसपा को 19 सीटों और कांग्रेस को 07 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी। इस बार अब तक के रुझानों में बसपा और कांग्रेस को 4-4 सीटों पर ही बढ़त दिख रही है।

01:39 PM, 10 March 2022
नोएडा से बड़ी जीत की ओर पंकज सिंह
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा सीट पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का दोबारा विधायक बनना लगभग तय हो गया है। इतना ही नहीं पंकज सिंह करीब 80 हजार मतों के अंतर के साथ बड़ी जीत की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। पंकज सिंह को अब तक कुल 1,02,504 वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर सपा के सुनील शर्मा हैं, जिन्हें 23,939 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी कृपा राम शर्मा और चौथे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक हैं।

01:33 PM, 10 March 2022
वाराणसी में भाजपा गठबंधन का क्लीन स्विप
भाजपा की वाराणसी में कठिन परीक्षा थी, क्योंकि यहां पीएम नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट है। उस परीक्षा में भाजपा गठबंधन पास होती दिख रही है। भाजपा गठबंधन एक बार फिर वाराणसी की आठों सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। यहां से तीनों मंत्री, अन्य विधायक व कुछ नए प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन से बढ़त बनाए हुए हैं। शहर दक्षिणी से पीछे चल रहे योगी सरकार में मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी सातवें राउंड में बढ़त बना लिए हैं।

2 बजे अमेठी में 2 सीट पर बीजेपी, 2 सीट पर सपा आगे

2 बजे वाराणसी शहर दक्षिणी से सपा के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको 7124 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 95 मत मिले हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे जो इस बार भाजपा में ही हैं। डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी।

2 बजे गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 3 चरणों की मतगणना का परिणाम आ चुका है। सपा की सुभावती शुक्ला को 4290 वोट मिले हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 16569 मत प्राप्त हुए हैं। समाज पार्टी के चंद्रशेखर को मात्र 903 वोट मिले हैं।

2:00 बजे झांसी जिले की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा सपा के निकट प्रतिद्वंद्वी सीताराम कुशवाहा से 25716 वोट से आगे हैं।

 

1:56 बजे कुशीनगर जनपद की सातों सीटों पर भाजपा आगे

1:52 बजे बहराइच जनपद में 4 पर सपा आगे, 3 पर भाजपा, महसी सीट – भारी वोटो से आगे चल रहे बीजेपी प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह(117720 जिसमे वैलेट वोटो की गिनती शामिल नही)

1:45बजे सुल्तानपुर जनपद की 3 पर भाजपा  आगे सपा 2 पर आगे

1:45 लखीमपुर खीरी की सभी सीटों पर भाजपा आगे

1:44 महराजगंज में 4 पर बीजेपी आगे एक पर कांग्रेस

1:43  बजे देवरिया की  सातों  विधानसभा सीट पर भाजपा आगे

1:39 बजे बस्ती मे चार सीटों पर सपा आगे वहीं एक सीट पर भाजपा आगें…

1: 36 बजे गोण्डा की सातों विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

1:02 बजे पीलीभीत में 3 सीटों पर भाजपा आगे एक पर सपा

1:00 बजे सोनभद्र चारों विधान सभा में भाजपा आगे चल रही है।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी अपनी सीट पर बढ़त पर है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में तो भाजपा सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में बढ़त पर है। अयोध्या की पांच में से चार सीट पर भाजपा आगे है। रामपुर में आजम खां तथा उसके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को को बड़ी बढ़त मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में बड़ी बढ़त मिल गई है। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को 16569, समाजवादी पार्टी की सुभावती शुक्ला को 4290, बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन को 1042 तथा कांग्रेस की चेतना पाण्डेय को 226 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में पाटी को बहुमत मिला है और लखनऊ में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है।

वाराणसी शहर दक्षिणी से सपा के प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पहले चक्र में 5454 मतों से बढ़त बनाई है। उनको 7124 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 1670 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की मुदिता कपूर हैं जिनको 95 मत मिले हैं। शहर दक्षिण सीट पर हमेशा से भाजपा का दबदबा रहा है। हर बार के चुनाव में एक तरफा ही जीत मिलती रही है। नौ बार भाजपा से श्यामदेव राय चौधरी दादा विधायक बने रहे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रहते थे जो इस बार भाजपा में ही हैं। डा. नीलकंठ तिवारी चुनाव मैदान में उतरे तो उन्हेंं कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने कड़ी टक्कर दी थी।
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक 3 चरणों की मतगणना का परिणाम आ चुका है। सपा की सुभावती शुक्ला को 4290 वोट मिले हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 16569 मत प्राप्त हुए हैं। समाज पार्टी के चंद्रशेखर को मात्र 903 वोट मिले हैं।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य पीछे : कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा से पाला बदल कर सपा में गए स्‍वामी प्रसाद मौर्य 2607 मतों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।
कांंग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष तीसरे स्‍थान पर : कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी करीब नौ हजार मतों से असीम कुमार राय आगे चल रहे हैं।

मंत्री सूर्य प्रताप शाही आगे : देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 2500 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर सपा प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।
मंत्री जयप्रताप सिंह आगे : सिद्धार्थनगर जिले की बांंसी सीट से स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह सपा के नवीन उर्फ मोनू दूबे से 5400 मतों से आगे चल रहे हैं।
मंत्री जय प्रकाश निषाद आगे: मत्‍स्‍य पालन राज्‍य मंत्री जय प्रकाश निषाद देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा सीट पर सपा के रामभुआल निषाद से 1175 मतों से आगे चल रहे हैं।
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटा तथा मऊ सदर से सुहेलदेव भारती समाज पार्टी से प्रत्याशी अब्बास अंसारी पीछे चल रहा है। अब्बास का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह यहां से आगे हैं। मुख्तार के बड़े भाई का बेटा सुहैब अंसारी उर्फ मन्नू गाजीपुर की सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बढ़त पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट पर बढ़त बनाए हैं। योगी आदित्यनाथ करीब 12 हजार वोट से आगे हैं। बलिया के फेफना से मंत्री उपेन्द्र तिवारी सपा के प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव से पिछड़ गए हैं।
समाजवादी पार्टी के गढ़ तथा इनकी परपंरागत सीट इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है।
मैनपुरी के करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बढ़त पर है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सपा की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला से आगे हैं। भीम आर्मी के प्रत्याशी चंद्र शेखर रावण को यहां पर अब तक सिर्फ 123 वोट मिले हैं।
करहल में अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है बसपा तीसरे तथा नोटा चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ की सात सीटों में से चार के रुझान आए हैं। चारों पर भाजपा काफी आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले रुझान आ रहे हैं। 403 में से कुल 348 सीट के रुझान में भाजपा 230, समाजवादी पार्टी 103, बसपा नौ तथा कांग्रेस को चार सीट पर बढ़त मिली है।
अन्य दल तीन सीट पर आगे चल रहे हैं। जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेन्द्र सिंह, कन्नौज से भाजपा असीम अरुण, लखनऊ की सरोजनीनगर से भाजपा के राजेश्वर सिंह तथा सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी आगे चल रहे हैं।
पुलिस की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति के मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण के साथ ही साथ राजेश्वर सिंह भी आगे चल रहे हैं। असीम अरुण कन्नौज के कन्नौज सदर तथा राजेश्वर सिंह लखनऊ के सरोजनीनगर से मैदान में हैं।

अयोध्या के बीकापुर रुदौली तथा मिल्कीपुर में भाजपा बढ़त पर है। गोसाईगंज में सपा आगे है। सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के साथ आगरा की फतेहपुर सीकरी व एत्मादपुर में भी भाजपा आगे है।
गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर पहले चक्र की गणना के बाद बढ़त पर हैं। सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के साथ आगरा की फतेहपुर सीकरी व एत्मादपुर में भी भाजपा आगे है।
गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर पहले चक्र की गणना के बाद बढ़त पर हैं। आगरा के एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मपाल सिंह, बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद तथा बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे चल रहे हैं।
बांदा सदर से भाजपा के द्विवेदी आगे चल रहे हैं। फाजिलनगर से समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य बैलट पेपर की गिनती में भाजपा के सुरेन्द्र सुरेंद्र कुशवाहा से आगे चल रहे हैं।आगरा के एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मपाल सिंह, बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद तथा बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे चल रहे हैं।
फिलहाल पैस्टल बैलट की गिनती में भाजपा 155 और सपा 97 सीटों पर आगे नजर आ रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 06 और कांग्रेस केवल 04 सीटों पर आगे दिख रही है।
फाजिलनगर से सपा के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा से आगे चल रहे हैं। वहीं चुनाव पूर्व विवादों का केंद्र रहे लखीमपुर की सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। प्रमुख प्रत्याशियों की बात करें तो गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है।
करहल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर फिलहाल पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खां आगे। बहराइच से भाजपा की अनुपमा जायसवाल पीछे। वाराणसी दक्षिण से भाजपा के नीलकंठ तिवारी पीछे।
अमेठी से सपा प्रत्याशी महाराजी देवी आगे। सरधना से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम आगे। मेरठ कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल आगे। तिलोई से भाजपा के मयंकेश्वर शरण सिंह आगे। नोएडा से बीजेपी के पंकज सिंह आगे। शामली के कैराना से नाहिद हसन आगे।

गाजियाबाद सदर सीट से मंत्री अतुल गर्ग आगे।साहिबाबाद से बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा आगे। शिकोहाबाद से बीजेपी के ओमप्रकाश वर्मा आगे। नोएडा से कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक पीछे।
कौशांबी के सिराथू से बीजेपी प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्या सपा की पल्लवी पटेल से आगे। मंझनपुर से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज बीजेपी के लाल बहादुर से आगे। चायल से बीजेपी गठबंधन उम्मीदवार नागेंद्र पटेल सपा की पूजा पाल से आगे।
रामपुर से आजम खान, रायबरेली से अदिति सिंह, सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य ने बढ़त बनाई हुई है। सरोजनी नगर से भाजपा के राजेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं। मेरठ पश्चिम से बीजेपी के कमल शर्मा आगे चल रहे हैं। लखीमपुर खीरी की सभी सीटों से बीजेपी आगे चल रही है।
किठौर से सपा के शाहिद मंजूर आगे। सिवालखास से सपा के गुलाम मोहम्मद आगे। मेरठ शहर से सपा के रफीक अंसारी आगे। गंगोह सीट से बसपा के नोमान मसूद आगे।गोविंद नगर से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी आगे। महाराजपुर से बीजेपी के सतीश महाना आगे।
बिठूर सीट के अभिजीत सिंह सांगा आगे। कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम आगे, भाजपा की नीलिमा कटियार पीछे। शिवपुर से सुभासपा के अरविंद राजभर पीछे।
कन्नौज की छिबरामऊ विधानसभा से अरविंद यादव सपा अपनी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी भाजपा अर्चना पांडे से आगे चल रहे हैं। हालांकि ये बेहद शुरूआती रुझान हैं, मतगणना आगे बढ़ने पर इन रुझानों में बड़ा बदलाव भी दिख सकता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधान सभा सीटों की गिनती 84 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों सहित 84 कुल मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक पांच आगरा में हैं। इनके अलावा अमेठी, अम्बेडकरनगर, देवरिया, मेरठ व आजमगढ़ में दो-दो तथा शेष 69 जिलों में एक-एक मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए सभी 403 विधान सभा में एक-एक प्रेक्षक तैनात हैं।
प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से भारतीय जनता पार्टी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार, निर्दलीय को तीन तथा निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को एक-एक सीट मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!