Maharajganj

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महाराजगंज। जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 15 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया प्राथमिक विद्यालय परतावल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया बताते चलें संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य उन 10 विद्यालयों जिन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के आपसी समन्वय से पूर्ण किया गया स्थानीय विधायक द्वारा ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया वही परतावल ब्लॉक के एआरपी डॉ0 नित्यानंद मिश्रा, ओपी कनौजिया, विपिन मणि त्रिपाठी, मृत्युंजय पाठक, बसंत कुमार पांडे को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि द्वारा स्वेच्छा श्रीवास्तव अनुदेशक गोधवल द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जिन्होंने सा0 कौशल आधार वंचित बालक को शिक्षा व जेल में कैदी के रूप जीवन यापन करने वाली महिलाओं के कौशल विकास हेतु किए जाने वाले कार्यों की सराहना हेतु जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में सम्मानित किया गया इसी क्रम में स्वेच्छा श्रीवास्तव को

स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम की संचालन डॉ पूजा शुक्ला व डॉ0 अनामिका ने किया आज के संगोष्ठी में परतावल ब्लॉक के राष्ट्रीय शैक्षिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,जूनियर संघ मंत्री राम आशीष पटेल ग्राम प्रधान रामचंद्र, प्रधानाध्यापिका फिरदौस जहां, प्रधानाध्यापिका वसीम बानो, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक रविंद्र शर्मा, प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान व परतावल ब्लॉक के प्रधानाध्यापक संगोष्ठी में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!