Gorakhpur

डाँडिया गरबा महोत्सव 2022 का आयोजन 29 को

गोरखपुर (विनय कुमार त्रिपाठी)। कंचन सोनी अध्यक्षा, आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन गोरखपुर ने बताया की पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व में, शक्ति आराधना के स्वरूप में गुजरात का प्रसिद्ध डाँडिया व गरबा का बृहद आयोजन, आई एम शक्ति वूमेन फांउंडेशन, डी आर इवेंट क्रियेटर व गोल्डेन इमेज फोटोग्राफी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी दिनाँक 29 नवंबर को होटल रेडियेंट रिसार्ट में सायं 6 बजे से किया जायेगा। आयोजन में गोरखपुर के लोकप्रिय साँसद व भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। बालीवुड सिंगर रिनी चंद्रा इस आयोजन की मुख्य आकर्षण विन्दु होंगी, जो अपने डाँडिया व गरबा के गानों से गोरखपुर महानगर की महिलाओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। डाँडिया गरबा के इस आयोजन मे,फूड स्टाल्स, डीजे डाँसफ्लोर, लाईव डीजे विद सिंगर, थीम डाँडिया सम्मिलित होगा। पार्टिसिपेंट्स मे से बेस्ट डाँडिया कपल, बेस्ट डाँडिया मेकअप, बेस्ट डाँडिया डाँसर, बेस्ट डाँडिया क्वीन, पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट्स, और पार्टिसिपेशन ट्राफी भी प्रदान किया जायेगा| अवगत हों कि संस्था पिछले पाँच वर्षों से गोरखपुर की महिलाओं के लिए इस प्रकार का डाँडिया कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!