Uncategorized

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

मुम्बई।पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार को यहां पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उन्होंने निजी चिकित्सा सुविधा में अंतिम सांस ली।अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि जोशी (86) गंभीर रूप से बीमार थे।शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जोशी 1995 से 1999 तक मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे।

वह संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे जब वाजपेयी सरकार सत्ता में थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!