पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली।कल मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।कांग्रेस में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा -भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है।
कर्नाटक के लिंगायत नेता और पूर्व CM जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। रविवार को उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेताओं से मुलाकात की और सोमवार यानी आज पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शेट्टार को पार्टी में शामिल कराया। शेट्टार विधानसभा से भी इस्तीफा दे चुके हैं।
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा- मैं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का हमारी पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्हें कर्नाटक में एक सभ्य राजनेता के रूप में जाना जाता है। हालांकि वह आरएसएस से हैं, लेकिन वह एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं। मैंने उनके साथ विपक्ष के नेता के रूप में काम किया और जब मैं मुख्यमंत्री था तब वह विपक्ष के नेता थे। वह भाजपा में एक ईमानदार पार्टी कार्यकर्ता थे और हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं।