Sultanpur

प्रशासन डाल-डाल तो सपाई पात-पात की अपनाएं है नीति:आरके चौधरी

सपा के मतगणना प्रभारी बनाए गए हैं पूर्व मंत्री आरके चौधरी

पूर्व मंत्री मीडिया से हुए रूबरू

सुल्तानपुर(विनोद पाठक)। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मतगणना को लेकर गंभीर हो गए हैं। मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए अपने कुनबे के सबसे भरोसे मंद अनुभवी नेता पूर्व मंत्री आरके चौधरी को मतगणना प्रभारी बनाकर जिले में भेजा है। पूर्व मंत्री आरके चौधरी वकायदे प्रेस करके पार्टी की मंशा को बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी 300 के ऊपर सीट जीतने जा रही है। सपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। मतगणना में कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था संगठन की ओर से की है। मतगणना पारदर्शी हो इसके लिए बराबर अखिलेश के निर्देश पर सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी हाईकमान की ओर से मतगणना प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने मतगणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के संयोजन में मीडिया से रूबरू हुए। पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि बरेली और बनारस में मिली ईवीएम मशीन संदेह को बल देती है। इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े ही मजबूती के साथ अपने पूरे कुनबे को समूचे प्रदेश में मतगणना स्थल के आसपास लगा दिया है। पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सपा की मजबूती से डर गई है। चुनाव में हेरफेर करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन समूचे प्रदेश में सपाइयों की चप्पे-चप्पे पर नजर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन डाल-डाल तो सपाई पात-पात की नीति अपनाई है।पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा के कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर बैठे हुए हैं। उन्होंने बड़े ही वेबाक़ी से कहा कि 10 मार्च को 300 के पार समाजवादी पार्टी सीट जीतेगी और प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य,तेजिंदर सिंह बग्गा, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष देवता दीन निषाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!