लंभुआ के चर्चित रविंद्र प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
बोले मिलेगी भाजपा को मजबूती
सुलतानपुर(ब्यूरो)। भाजपा को और मजबूती मिले, इसके लिए पार्टी के कद्दावर नेताओं ने रुख लंभुआ की तरफ किया है। विधानसभा लंभुआ क्षेत्र में हर समाज के मजबूत लोगों को तलाशा जा रहा है। जिससे की भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी की चुनावी चाल और तेजी से चल सके और शंका की कोई गुंजाइश न रहे।इसी क्रम में लंभुआ के चर्चित रविन्द्र प्रताप सिंह बेलडाडी जो लम्भुआ विधान सभा के रहने वाले है। पूर्व में लम्भुआ प्रमुख का चुनाव बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। अपने कई दर्जन समर्थकों के साथ भाजपा के लोक सभा प्रभारी केके सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा के उपस्थिति में रविवार की देर शाम एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में नागेन्द्र सिंह नेता,लल्लू पाण्डेय पूर्व उप प्रमुख चांदा,आर एन सिंह मोनू,अनुपम सिंह ,वेद प्रकाश सिंह,धनंजय सिंह प्रधान,बलराम यादव,राजबहादुर यादव, राजेन्द्र यादव,बृजेश वर्मा,प्रदीप सिंह,मोती सिंह पूर्व बीडीसी, धर्मेश धुरिया ,विश्राम सरोज,अजय प्रताप सिंह अज्जू आदि रहे। हालांकि भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से ये सब मिल चुके थे।