Gorakhpur

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक संपन्न

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय लखनऊ से 9:00 बजे चलकर गोरखपुर 1:00 बजे गोकुल मैरिज हॉल पर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान व महानगर के अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम शुरु हुआ। जिसमे जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान महानगर अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तौकीर आलम, प्रवीण पासवान ने एक बडा माला पहना कर स्वागत किया संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने किया। इस से पूर्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और फूल और मालाओं से उनहें लाद दिया गया शहर की विभिन्न मूर्तियों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजयराय ने माला अणपढ कर नमन किया उसके बाद कांग्रेस का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जहां पर 12 जिले से आए हुए जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम खान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, आलोक प्रसाद पूर्वी जोन की महिला अध्यक्ष हला अहरारी और बहुत से नेता मंच पर उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आया हूं और यहां की अपार भीड़ देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर बड़ी खुशी हुई। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आज उत्तर प्रदेश में सरकार ना होते हुए भी कांग्रेस के दामन को अपनी बड़ी मजबूती से थामे हुए वह सिर्फ इसलिए कि कांग्रेस के पास उसके कार्यकर्ताओं का सम्मान है अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हम एक-एक कार्यकर्ता से एक-एक नेता से मिलकर ही जाऊंगा उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हो या समाजवादी पार्टी हो बहुत से लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं उन्होंने आगे कहा कि मुलायम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।कहा कि 2024 का चुनाव ऐतिहासिक होगा इंडिया एयरलाइंस गठबंधन बहुत मजबूती के साथ वर्तमान की निकम्मी सरकार को उखाड़ने का काम करेगी और कांग्रेस सरकार बनाएंगे। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के उपस्थित मे मोनू राय के साथ सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व कांग्रेस सांसद कमल किशोर, प्रोफेसर राम नरेश चौधरी, जगदीश पूर्व अपर जिला जज महेंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष डा.वजाहत करीम, डा.भानू प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, आलोक शुक्ला, ब्रिज नारायण शर्मा, गणेश मिश्र, राजेश सहानी, एसपी सिहं, तेज नारायण श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, मनीष तिवारी,दयानंद सिंह,दुसाद जीत बंधन, दिनेश मौर्यी, धनंजय सिंह, गोपाल पांडेय ,सचितानंद नंद तिवारी, उजैर खान,मो जाहिद, निर्मल वर्मा, निर्मला गुप्ता, मेनिका पांडे,सतपाल शाही, अवधेश मणी, भवदी तौकीर आलम उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी गोरखपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!