Sultanpur

त्रेता युग में ही प्रभु श्रीराम ने रखी थी समाजवाद की नींव:सुनील सिंह “साजन”

समाजवाद के ही रास्ते ही देश करेगा तरक्की

इसौली में बूथ कमेटी की बैठक हुई संपन्न

सुलतानपुर(ब्यूरो)। सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुनील सिंह “साजन” ने कहा कि समाजवाद की स्थापना त्रेता युग में ही हो गई थी। प्रभु श्री राम ने इसकी नींव रखी। सुनील “साजन” ने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रभु श्री राम ने सामाजिक समरसता को कायम करने के लिए सबरी के जूठे बेर खाए। निषादराज को गले लगाया। पता नहीं कितने अपने सहयोगियों को राजा भी बनाने का काम उस समय प्रभु श्री राम ने किया था। प्रभु श्री राम के द्वारा स्थापित किए गए समाजवाद को ही समाजवादी पार्टी आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जबकि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। प्रभु श्रीराम के रामराज्य और आज के भाजपा के रामराज्य में जमीन और आसमान का अंतर है। जिस रामराज्य की भाजपा तुलना कर रही है, उस रामराज्य में अपराध की बाढ है। जिसमें सामाजिक वैमनस्यता का बू झलकती है। लेकिन सपा प्रभु श्री राम के राम राज्य के स्थापना की बात करती है। जिसमें हर, जात बिरादरी के लोगों को बराबरी का दर्जा मिले, और अधिकार।
बुधवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार कस्बे में एक निजी वैवाहिक स्थल पर विधायक ताहिर खां की ओर से बूथ कमेटी गठन के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं पूर्व मंत्री सुनील सिंह साजन,पूर्व मंत्री मुनीर अहमद, पूर्व विधायक अरुण वर्मा रहे। मुख्य अतिथि सुनील सिंह “साजन” ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा। भाषण के जरिए कार्यकर्ताओं में ऑक्सीजन भरी। ओजस्वी भाषण के जरिए मायूस हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। कहा कि पिछड़ों को उनका हक मिले, इसकी लड़ाई सबसे पहले सवर्ण नेताओं ने लड़ी। पिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चाहे महात्मा गांधी रहे हो या फिर राम मनोहर लोहिया ये सब पिछड़े वर्ग से मिलान नहीं करते थे। लेकिन पिछड़ों की हक की लड़ाई लड़ी, पिछड़ों को जागरूक करने का काम किया। नेता मुलायम सिंह ने उसमें धार दी, उस को आगे बढ़ाने का काम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। उन्होंने कहा की चुनाव जीतने के बाद समीक्षा होती है, लेकिन जब चुनाव सिर पर हो तो उसकी तैयारी होती है। इसी तैयारी को लेकर बूथ कमेटी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जिससे 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी शानदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही गुजरता है। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी है। भाजपा को रोकने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। इतना जरूर है कि इस बार बगैर समाजवादी पार्टी के इशारे के दिल्ली की कुर्सी पर कोई नहीं बैठ सकता। यह चुनाव संविधान और अधिकार बचाने का होने जा रहा है। इसलिए कार्यकर्ता मजबूती से बूथ कमेटी का गठन करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, जिला महासचिव सलाहुद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य आज मौजूद रहे

भाजपा पर खूब किया कटाक्ष

लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह “साजन” भाषण के दौरान भाजपा पर खूब कटाक्ष किया, तंज कसा। कहा कि वीर सावरकर यदि महान थे तो फांसी पर चढ़ने वाले क्रांतिकारी क्या थे? क्या देश के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारी महान नहीं थे। लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को महान बताने का काम कर रही है, जो देश के साथ गद्दारी किए हैं, और अंग्रेजों की मुखबिरी। इसका अंतर भी समझना होगा।

 

पीएम मोदी की तुलना महापुरुषों से नहीं

लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह “साजन” ने भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की भी खूब खिंचाई की। कहा कि मोदी की तुलना महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब अंबेडकर से नहीं हो सकती। महात्मा गांधी ने संकल्प लिया था कि जब तक देश के लोगों को वस्त्र नहीं मिल जाता, तब तक हम एक धोती में ही एक वस्त्र में ही काम चलाएंगे। लेकिन देश के पीएम दिन भर में कितनी बार कपड़ा चेंज करते हैं, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। देश के पीएम की तुलना नीरव मोदी, अडानी जैसे उद्योगपतियों से ही हो सकती है, देश के महापुरुषों से नहीं।

 

शिक्षक के रूप में दिखे “साजन”

लोकसभा प्रभारी सुनील सिंह “साजन” आज बूथ कमेटी की बैठक में शिक्षक के रूप में नजर आए। कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी मजबूत करने के लिए ककहरा भी पढ़ाया और सिखाया भी। बारीकी से परखा भी। कौन सी बूथ कमेटी कमजोर है और मजबूत। सक्रिय और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की हकीकत भी परखी। कमजोर बूथ कमेटियों को मजबूत करने के टिप्स भी दिए। शिक्षक के रूप में सुनील साजन जब क्लास लेनी शुरू की तो शिष्य के रूप में उपस्थित कार्यकर्ता पसीना-पसीना भी हुए- जिम्मेदार पदाधिकारी इस दृश्य को देख आवाक भी रहे। एक-एक बूथ कमेटी के अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, जोनल प्रभारी, पर्यवेक्षक से बात की। कहा कि चुनाव जीतने का मजबूत आधार बूथ कमेटी ही होती है। बूथ कमेटी मजबूत तो चुनाव भी मजबूत। लोकसभा प्रभारी ने निर्देश भी दिए की कमजोर बूथ कमेटियों में मजबूत कार्यकर्ता को तलाश और तराश कर ही रखा जाए, जिससे आने वाले समय में “रिजल्ट” अच्छा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!