Sultanpur

सुभासपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने सुलतानपुर में कर दिया बड़ा ऐलान

सूबे के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे ओम प्रकाश राजभर:बृज भूषण मिश्र

विक्रांत दुबे बने सुभासपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

सुलतानपुर(ब्यूरो)। सुभासपा बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृज भूषण मिश्र ने सुलतानपुर में बड़ा ऐलान कर दिया है। बकायदे बयां किया है कि सूबे के अगले मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर होंगे। जिस दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पार्टी के मुखिया बैठेंगे,उसी दिन से पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लग जायेगी। साथ ही गरीब जनता को मुफ्त में बिजली देने का काम किया जयेगा। विद्युत जनता की मूलभूत सुविधाओं में से एक है।
शनिवार को पयगीपुर के पास स्थिति एक निजी मैरिज लान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा के संयोजन में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुभासपा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृज भूषण मिश्र रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को टिप्स दिया कि पार्टी से कैसे जनता को जोड़ा जाए,इसके कई तरीके भी श्री मिश्र नेबताए। हर
वक्ता ने पार्टी की नीतियों और विचार पर प्रकाश डाला। बकायदे बयान किया कि प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा और जिलाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी जिले में ही नही पूरे प्रदेश में मजबूत हो रही है। पार्टी में सुलतानपुर पूरे सूबे में एक मॉडल का रूप ले लिया है। जिसकी झलक अमेठी के जगदीशपुर में 29 जून की होने वाली विशाल महारैली में दिखेंगी। बौद्धिक कोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ने जिले के विक्रांत दुबे को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बौद्धिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि विक्रांत दुबे के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बौद्धिक प्रकोष्ठ के सुनील पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव प्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल बौद्धिक सेल, ओम प्रकाश शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष बस्ती, रविकांत प्रजापति प्रदेश महासचिव, ओम प्रकाश पाल प्रदेश संगठन मंत्री मध्यांचल,मनोज शर्मा संगठन मंत्री, संतोष राणा जिला प्रमुख महासचिव,
गुड्डू मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,
रितेश राणा जिला उपाध्यक्ष,
बृजेश पाल विधान सभा,
मृत्युंजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,
अवनीश सिंह विधानसभा अध्यक्ष,शिवम शर्मा,
सत्यम शुक्ला,
प्रदीप पीटर,बब्लू शर्मा आदि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!