Sultanpur

भगवान “कुश” की धरती पर चाचा शिवपाल का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

चाचा शिवपाल यादव से सपाइयों को मिली “संजीवनी”
 सैकड़ों स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
 चाचा मुस्कुराते रहे, सपाई माला पहनाते रहे
 ऐतिहासिक स्वागत के लिए “पृथ्वीपाल” यादव की थपथपाई “पीठ”

सुलतानपुर(विनोद पाठक)। भगवान “कुश” की धरती पर चाचा शिवपाल का सपा में आने के बाद  जब पहली बार “पैर” पड़ा तो सपाइयों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। भगवान “कुश” की धरती से चाचा शिवपाल और सपाइयों के बीच जो संवाद हुआ, आने वाले समय में पार्टी को “संजीवनी” जरूर मिल सकती है। सपाइयों की भीड़ और स्वागत से गदगद चाचा शिवपाल मुस्कुराते ही रहे। “चाचा” की मुस्कुराहट सपाइयों में उत्साह और उमंग भर दी। चाचा शिवपाल के स्वागत से जो संदेश और जिले से एकजुटता की “चिंगारी” निकली, पार्टी के लिए आने वाले समय में “रामबाण” साबित हो सकता है। ऐसा कयास बुद्धिजीवी सपाइयों ने लगा रखा है। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार वाराणसी से लखनऊ जाते समय सपा नि. जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल के संयोजन में सोनावा बॉर्डर से लेकर अलीगंज तक सैकड़ों स्थानों पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। चाचा मुस्कुराते रहे, और सपाई उत्साह में माला पहनाते रहे। 

सपाइयों का उत्साह और उमंग दोनों देखने के लायक था। ऐसा लग रहा था कि चाचा शिवपाल के आने से जिला सपा मय हो गया।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव बनारस से लखनऊ जा रहे थे। समाजवादी पार्टी के नि. जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के नेतृत्व में प्रतापगढ़ बॉर्डर से चाचा शिवपाल यादव का स्वागत समारोह शुरू हुआ, तो सुल्तानपुर-अमेठी की सीमा अलीगंज तक स्वागत का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। स्वागत भी सपाइयों ने ऐसा किया कि चाचा एकदम गदगद हो गए। चाचा शिवपाल मुस्कुराते रहे और सपाई माला पहनाते रहे। माला पहनाने की सपाइयों में होड़ लगी रही। लेकिन चाचा एकदम पहले की ही अंदाज में दिखे। मुस्कुराकर सपाइयों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। प्रतापगढ़ के बॉर्डर सोनावा में पन्ना लाल यादव, अमित कृष्णा यादव, रामसमुझ पाल, जवाहरलाल यादव,जगन्नाथ निषाद, भोनू यादव चौधरी, दीनानाथ मिश्रा,विजय कुमार मिश्रा, भारत निषाद,  तमाम कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद चांदा में स्वागत हुआ। बेदूपारा में अतेंद्र जयसवाल, हरीश यादव, संतोष यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, राजबली यादव काका, आदि ने  स्वागत किया। लंभुआ, रामपुर में स्वागत हुआ। भदैयां में पंकज यादव, रजनीश यादव अपने तमाम साथियों के साथ स्वागत किए। कामतागंज में नारायण मेडिकल स्टोर आशुतोष यादव, अशोक यादव, दिग्विजय यादव, अपने साथियों के साथ स्वागत किए। दोमुंहा में दिनेश यादव जिला पंचायत अपने साथियों के साथ स्वागत किया। हनुमानगंज में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह बबलू अपने साथियों के साथ स्वागत किया। पयागीपुर में जसराज यादव, बृजेश यादव, संदीप यादव, सतवीर यादव, अपने तमाम साथियों के साथ स्वागत किया। शैलेंद्र यादव, सिराज वाली अपने साथियों के साथ स्वागत किए। अमहट मंडी के पास पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ मोनू भाई आज सपाइयों ने ने स्वागत किया। अमहट चौराहे पर निवर्तमान जिला महासचिव सलाहुद्दीन, वरिष्ठ सपा नेता पप्पू रिजवान, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, निसार अहमद गुड्डू, हाजी हारून, इसौली विधायक के अनुज रिजवान गनी खान सोनू भाई, पूर्व प्रवक्ता अशोक सिंह बिसेन, इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामी नाथ यादव, पूर्व प्रधान राम बहादुर यादव, उदय यादव, डॉ उदय नाथ यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नि. जिला अध्यक्ष शहजाद भाई, पवन अग्रवाल,पूर्व प्रधान त्रियुगी यादव, हंसराज यादव, आकाश वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, राजवंत यादव ने आदि ने स्वागत किया। अलीगंज में इंदर यादव, पिंटू यादव, अपने साथियों के साथ स्वागत किया। नि. जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के नेतृत्व में प्रतापगढ़ बॉर्डर से लेकर अमेठी के बॉर्डर तक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ऐतिहासिक स्वागत के लिए निवर्तमान जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव ने बधाई भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!