Basti
बाढ़ नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम की स्थापना
बस्ती(रुबल कमलापुरी)। संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष कंट्रोल रूम की स्थापना, कोविड-19 कंट्रोल रूम के साथ की गई है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से संबंधित कोई भी समस्या/सूचना, जिला बाढ़ कंट्रोल रूम नम्बर 05542- 245725, 245262 एवं तहसील हरैया कंट्रोल रूम नम्बर 05542- 235316, 6307632823 पर सम्पर्क कर सूचित करें।