Basti
कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पूर्वान्चल प्रभारी बने बृजेश
बस्ती(रुबल कमलापुरी)। सोशल मीडिया अनुसूचित विभाग के प्रदेश प्रभारी संदीप सिंह ने कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अनुसूचित विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद की सहमति से बस्ती के पाण्डेय बाजार निवासी बृजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया का पूर्वान्चल प्रभारी मनोनीत किया गया है। बृजेश कुमार को सोशल मीडिया का पूर्वान्चल प्रभारी मनोनीत किये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, अनिल भारती, पंकज गौतम, आकाश आर्य, शिवशंकर, लालजीत पहलवान, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, विकास वर्मा के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।