Basti

कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. विद्या प्रसाद मिश्र के निधन पर शोक

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कप्तानगंज क्षेत्र के खजुरिया मिश्र निवासी डॉ. विद्या प्रसाद मिश्र का लम्बी बीमारी के चलते मंगलवार की देर रात 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर श्रद्धाजलि सभा आयोजित कर कांग्रेसजनों ने डॉ. विद्या प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि वे सुयोग्य संगठनकर्ता, शिक्षाविद और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे, उनका आकस्मिक निधन पार्टी और समाज की बड़ी क्षति है। डॉ. विद्या प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, अनिरुद्ध त्रिपाठी, प्रेम शंकर द्विवेदी, ज्ञानेद्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ विश्वनाथ चौधरी, डॉ दीपेन्द्र सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, मो. रफीक खान, सुरेंद्र मिश्रा, सचिन शुक्ल, आदित्य त्रिपाठी, गंगा मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, अमर देव सिंह, दया शंकर दुबे, राजेश मिश्रा, गायत्री गुप्ता, सोमनाथ पाण्डेय, जयंत चौधरी, शकुंतला देवी, महेंद्र श्रीवास्तव, राम कृष्ण दुबे, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, नीलम विश्वकर्मा, रविन्द्र चौधरी, राधा देवी, हरिओम त्रिपाठी, फैज अहमद, दीपक पाण्डेय आदि शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर डॉ. विद्या प्रसाद मिश्र को नमन् किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!