Uncategorised

कोविड-19 की आड़ में किसानों की समस्याओं की हो रही अनदेखी

 

भाटपार रानी (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील शाही शुक्रवार को क्षेत्र के जलभराव से प्रभावित एक दर्जन गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के गांव में जगह-जगह जलभराव होने के कारण गांव में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। किसानों की जमा पूंजी खेतों में बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों की कमर टूट गई है।
दूसरी तरफ कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव से दूर-दूर गांव में लोग भया क्रांत हैं। शासन के आदेश का पालन कर रहे हैं। वहीं इसका लाभ उठाते हुए तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं की कोविड-19 के आड़ में अनदेखी की जा रही है। पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। जिसके चलते किसान बार-बार तहसील व थानों का चक्कर लगाते लगाते थक कर जब न्यायालयों की शरण में जाते हैं तो वे न्यायालयों के आदेशों की भी अनदेखी कर रहे हैं। जनता इससे परेशान हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से किसानों की समस्याओं से रूबरू होने की मांग की है।ताकि उसका निदान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!