Lakhimpur-khiri

गैस सिलेंडर फटने से 2 घर जले हजारों की नकदी सामान भी जला

 

गुरमीत सिंह विर्क/चमन सिंह राणा

तिकुनिया-खीरी।ग्राम पंचायत खमरिया कोईलार में गैस सिलेंडर फट जाने से आग लग गई जिसके चलते दो घर जलकर राख हो गए ग्रामीणों ने दौड़कर बामुश्किल आग पर काबू पा लिया जिसके चलते अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए। ग्राम निवासी फारुख आग बुझाते समय झुलस गया।आग में पीड़ित मजदूरों का सब कुछ जलकर राख हो गया है।मजदूर खुले आसमान के नीचे आ गए ग्रामीणों ने सूचना तहसील प्रशासन को दी है आज से दोनों घरों में करीब 50000 रूपये की संपत जलकर स्वाहा हो गई है।
दोपहर करीब 2 बजे ग्राम निवासी मुर्तजा पेशे से मजदूर हैं पत्नी साथ खेत काटने गए थे इस बीच घर में बच्चे थे इस बीच मुर्तजा की पत्नी खुशनुमा खेत से लौट कर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी सिलेंडर ऑन करते ही अचानक सिलेंडर में आग लग गई जिससे घबराकर शोर मचाते हुए सब लोग घर के बाहर भाग निकले। देखते देखते कुछ ही देर में सिलेण्डर भयानक आवाज के साथ फट गया।सिलेंडर फटने की गति इतनी तेज थी कि करीब ढाई सौ मीटर पर उसका टुकड़ा मिला है।मुर्तजा के घर से आग उसके भाई शहजाद के घर में लग गई। आग में मुर्तजा का ₹5000 नगदी झुमकी कपड़ा अनाज ठेलिया सहित बर्तन अनाज चारपाई जल गया है।सज्जाद ने बताया कि उनके घर में भी सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल मोहनलाल कश्यप को दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!