Uncategorized

जौनपुर,ऑफर का फायदा उठाने के चक्कर में गवाए 15हजार गूगल पे भेजी गई लिंक के माध्यम से खाते से कटा धन,

ऑफर का फायदा उठाने के चक्कर में गवाए 15हजार
गूगल पे भेजी गई लिंक के माध्यम से खाते से कटा धन


मछलीशहर (जौनपुर) 5 जनवरी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का युवक गूगल पे पर आई लिंक के माध्यम से ऑफर का लाभ लेने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया।लिंक छूते ही खाते से तीन बार में 15 हजार रुपये कट गये।उक्त गांव निवासी सागर कन्नौजिया पुत्र धीरज ने मोबाइल फोन पर गूगल पे एप्स इन्स्टाल किया है। रविवार को सुबह ही उसके मोबाइल फोन पर एक काल आया कि उनके लिए एक ऑफर आया है। गूगल पे पर लिंक भेजी गई है, उस लिंक को फॉलो कीजिये आपको 4 हजार 9सौ 99 रुपये मिलेंगे। उक्त युवक ने बताया कि जब पहली बार लिंक को टच किया तो पैसा नहीं आया फिर दो बार टच किया मगर धन नही मिला। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 15हजार कटने का मैसेज आ गया। तब युवक हैरान हो उठा। जिस मोबाइल फोन से काल आया था उसपर फोन लगाने लगा तो कोई जबाब नही मिला। अब कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में मदद करने के लिए गुहार लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button