Uncategorised
जौनपुर,थानाध्यक्ष सुजानगंज उदय प्रताप सिंह लाइन हाजिर, विनीत मोहन पाठक बने सिंगरामऊ थानाध्यक्ष
![](https://nirvantimes.com/wp-content/uploads/2021/06/images-2021-06-14T124150.632.jpeg)
थानाध्यक्ष सुजानगंज उदय प्रताप सिंह लाइन हाजिर, विनीत मोहन पाठक बने सिंगरामऊ थानाध्यक्ष
ओपी पाण्डेय
जौनपुर- आज देर रात एसपी जौनपुर अशोक कुमार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आज करीब आधा दर्जन वरिष्ठ उप निरीक्षक / उपनिरीक्षक को किया इधर से उधर किया जिसमें थानाध्यक्ष सुजानगंज उदय प्रताप सिंह व खुटहन थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र चार्ज विहीन कर दिया गया तो कुछ एसपी ने इनाम भी दिया जिसमें विनीत मोहन पाठक को व0उ0नि0 खुटहन से थानाध्यक्ष सिंगरामऊ तो अजय कुमार सिंह को व0उ0नि0 बदलापुर से थानाध्यक्ष सुजानगंज का चार्ज देकर 26 जनवरी की खुशियां एसपी जौनपुर ने दोगुनी कर दी है ।
1- निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र को प्रभारी निरीक्षक खुटहन से पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया.
2- निरीक्षक जगदीश कुशवाहा को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक खुटहन बनाया गया.
3- हरिनाथ भारती को प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ से क्राइम ब्रांच विवेचना सेल बनाया गया.
4- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनीत मोहन पाठक को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुटहन से थानाध्यक्ष सिंगरामऊ बनाया गया.
5- उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष सुजानगंज से पुलिस लाइन भेजा गया.
6- उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बदलापुर से थाना अध्यक्ष सुजानगंज बनाया गया.