Uncategorised

जौनपुर: धूप निकली पर गलन बरकरार, ठंड से नहीं मिल रही निजात

जौनपुर: धूप निकली पर गलन बरकरार, ठंड से नहीं मिल रही निजात

जौनपुर: धूप निकली पर गलन बरकरार, ठंड से नहीं मिल रही निजात
रिपोर्ट-अवधेश दुबे
सतहरिया जौनपुर, ठंड के मौसम ने सभी को परेशान किया है। दिन में खिली धूप ने लोगों को फौरी राहत पहुंचायी थी इसके बाद गलन ने फिर से सभी को परेशान कर दिया। सर्द हवाओं का असर है कि तापमान में गिरावट हुई है। आज अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था।ठंड की मार से बेहाल हो चुके लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत दिन में निकल रही तेज धूप से मिल रही है। सुबह व शाम को मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन दोपहर में भगवान भास्कर की किरणों की ताकत बढ़ रही है और लोगों को गुनगुनी धूप सेंकने का मौका मिल रहा है। सूर्य नारायन के अस्त होने के बाद फिर से ठंड की ताकत दिख रही है। पिछले एक माह से अधिक समय से लगातार ठंड की मार झेल रहे लोग अब मौसम से परेशान हो चुके हैं। उन्हें अब मौसम में परिवर्तन का इंतजार है।
दो से तीन दिन बाद फिर आयेगा कोल्ड फ्रंट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी मौसम का मिजाज दो से तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा। इसी बीच जम्मू कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ आया है जिसके चलते पहाड़ से कोल्ड फ्रंट मैदानी इलाकों में नहीं पहुंच रहा है। तीन दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो जायेगा। इसके बाद पहाड़ से कोल्ड फ्रंट सीधे मैदानी इलाके में पहुंचेगा और तापमान में गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!