भाजपा एक हजार गरीब बस्तियों में महाअभियान चलाकर बाटेगी 2 लाख मास्क-सैनिटाइजर

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लाॅकडाउन के दौरान सुदूर प्रांतो से आ रहे प्रवासी भाइयों को लगातार 18 दिनों तक भोजन पानी व जलपान की मुहिम चलाने के बाद अब कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के सुदूर क्षेत्रों तक फेस मास्क, हैंड सैनेटाइजर, साबुन व महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण का महा अभियान चला रही है।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जून माह में होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए.वर्मा ने पार्टी के जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी को जिला कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है।वही कादीपुर के कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी महामंत्री घनश्याम चौहान, सदर विधानसभा आनन्द द्विवेदी, इसौली प्रदीप शुक्ला, लंभुआ विजय त्रिपाठी एवं सुलतानपुर विधानसभा के कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी आशीष सिंह रानू को सौंपी गयी है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश को जिला मानिटरिंग प्रमुख बनाया गया है।
भाजपा के जिला महामंत्री व जिला कार्यक्रम प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाए जा रहे महाअभियान के दौरान भाजपा के छः मोर्चो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले की 1000 गरीब बस्तियों में पार्टी द्वारा भेजे गए 2 लाख फेस मास्क, 50 हजार सैनेटाइजर, 20 हजार सेनेटरी पैड व 10 हजार पीस साबुन का वितरण करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा की अगुवाई एवं जिला कार्यक्रम प्रमुख सुशील त्रिपाठी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी की उपस्थित में आज फेस मास्क, सैनेटाइजर, सेनेटरी पैड व साबुन को भाजपा के संगठनात्मक 26 मण्डलों में भेजा गया। वहा से सेक्टर संयोजको को तथा सेक्टर संयोजको के माध्यम से कोरोना वायरस बचाव सामग्री को बूथों पर उपलब्ध कराया जायेगा।
रघुवंशी ने आगे बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबिता तिवारी ने बड़ी संख्या में मास्क सेनेटाइजर आदि सामानों का वितरण किया।