Uncategorised

मुंबई,मनपा स्कूलों में मराठी भाषा विकास पखवाड़ा का आयोजन

मनपा स्कूलों में मराठी भाषा विकास पखवाड़ा का आयोजन

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में इन दिनों मराठी भाषा विकास पखवाड़ा का कार्यक्रम चल रहा है। शिक्षणाधिकारी महेश पालकर के मार्गदर्शन में खासकर मराठी भाषिक स्कूलों में कविता ,निबंध ,गीत आदि से जुड़ी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है।पी- उत्तर विभाग के रानी सती मार्ग मनपा मराठी शाला में आयोजित मराठी भाषा संवर्धन कार्यक्रम में 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपशिक्षणाधिकारी सुजाता खरे तथा अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में परीक्षक के रूप में नयना जोशी ,अरुण पोतदार, सुरेश पंडित ,रेषा करमरकर, अर्चना पाटिल, धनश्री परांजपे उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासकीय अधिकारी सुरेखा खैरमोडे, विभाग निरीक्षिका अलका पिंपले, मुख्याध्यापका सुनंदा बुधवले, क्लेरा गोम्स ,जया नाईक, संगीता पाटिल आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सीमा शेख ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!