Uncategorized

मुंबई,मीरा रोड में विधिविधान से की गई सरस्वती पूजा

मीरा रोड में विधिविधान से की गई सरस्वती पूजा

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय
मुंबई: वसंत पंचमी के पर्व पर उन्नति फाउंडेशन और सद्भाव एवं सहयोग संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वाणी व विद्या की देवी सरस्वती का विधिविधान से पूजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना की तो शाम को सांस्कृतिक कलाकारों ने समां बांध दिया। गुरुवार को मीरा रोड के विजय पार्क में आयोजित देवी सरस्वती की पूजा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और महाप्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय विधायक गीता जैन व पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने भी पूजा पंडाल में हाजिरी लगाई। नगरसेवक मदन सिंह सहित दर्जनों नगरसेवकों ने भी देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की। परिवहन समिति सदस्य एड राजकुमार मिश्र, भाजपा नेता बृजेश तिवारी के अलावा भोजपुरी कलाकारों में अनूप उर्फ लोटा तिवारी, गायक नवरत्न पांडेय, अभिनेत्री स्वीटी सिंह, जय सिंह, देव सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित हुए। गायक अजय परदेशी व उनके साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सरस्वती पूजा को सफल बनाने में उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक आलोक सिंह, कार्याध्यक्ष संतोष तिवारी, संतोष शुक्ल, सुरेन्द्र पांडेय, सद्भाव एवं सहयोग संस्था के संस्थापक प्रदीप शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, राजू मिश्र, प्रमोद दुबे, मोहन मिश्र, भगवान चौधरी, राकेश यादव, अशोक यादव, रमेश उपाध्याय, लालचंद यादव, अशोक शुक्ल एवं प्यारेलाल गुप्ता ने अथक परिश्रम किया। उन्नति फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष सिंह और सद्भाव एवं सहयोग संस्था के अध्यक्ष एड जी सी तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button