Uncategorised

मुंबई,मुंबई के बच्चों में दिखा चित्रकला प्रतियोगिता का जोश

मुंबई के बच्चों  में दिखा चित्रकला प्रतियोगिता का जोश

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई: शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर मुंबई महानगरपालिका द्वारा आयोजित माझी मुंबई इस चित्रकला प्रतियोगिता में निजी ,अनुदानित-विनाअनुदानित विद्यालयों के विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक सहभाग दिखाई दिया।इस चित्रकला प्रतियोगिता में कुल59 हजार 621 बालचित्रकारों ने अपनी प्रतिभा को कागज पर अपने द्वारा बनाए चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। रविवार को सुबह 8 से 11 बजे तक महानगरपालिका के 45मैदान बाल चित्रकारों की चित्रकारी की गवाही दे रहे थे। शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर म.न.पा.के शिक्षण विभाग और महापौर आयोजित बाल-चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन आदरणीया महापौर किशोरी पेडणेकर द्वारा लोअर परेल के सुनीता दत्ताजी नलावडे मनोरंजन मैदान में किया गया।इस अवसर पर सांसद अरविंद सावंत उपस्थित थे।तत्पश्चात् आदरणीया महापौर ने एफ/दक्षिण विभाग के परेल स्थित कामगार मैदान में विदयार्थियों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाया।इस अवसर पर उप महापौर एड.सुहास वाडकर,परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री एड.अनिल परब,पूर्व विधायक सुनील शिंदे,सुधार समिति अध्यक्ष सदानंद परब,शिक्षण समिती अध्यक्ष अंजली नाईक,शिक्षणाधिकारी महेश पालकर,सभी उपशिक्षणाधिकारी ,एफ/उत्तर एवं एफ/दक्षिण प्रभाग समिती अध्यक्ष दत्ता पोगले,पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव,स्नेहल आंबेकर, नगरसेवक सचिन पडवल,नगरसेविका प्रज्ञा भुतकर,रोहिणी कांबले,सिंधु मसुरकर
सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।सभी का स्वागत एफ/दक्षिण के प्रशासनिक अधिकारी कैलाश एम.आर्य ने किया। वहीं वडाला के फाईव्ह गार्डन में स्वयं शिक्षणाधिकारी महेश पालकर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।फाईव्ह गार्डन में प्रशासनिक अधिकारी मुख्तार शेख, विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड,प्रीति पाटील ,विजय जाधव,विश्वास राव रोकडे,शारीरिक शिक्षण पर्यवेक्षक मधुकर माली, दिग्विजय सांगले तथा मुख्याध्यापिका स्नेहल कासुर्डे, लक्ष्मी पोटे,ऊषा पतनवार, तथा वरिष्ठ शिक्षक विश्वनाथ तिवारी,सत्यदेव यादव ,अर्जुन लोंढे,विलास घेरडे,लक्ष्मी बिड़लान,कुलवंत काकर, दिवाकर मिश्रा,नामदेव धनकुटे,पुंडलिक पाटील,विनोद राठौड़,कुसुम यादव,शंकर भोसले,श्रीकांत यादव,उमा दुसाणे,गिरीश पंधरे सहित पालक, प्रतियोगी विद्यार्थी,विभिन्न विद्यालयों से मुख्याध्यापक ,इंचार्ज शिक्षक,वरिष्ठ शिक्षक तथा स्पेशल शिक्षक उपस्थित थे।उपस्थित जनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।वहीं प्रतियोगिता के दौरान सभी के लिए विशेष जलपान सुविधा की गई थी।विद्यार्थियों को जैसे प्रतियोगिता में सहभागी होने का प्रमाणपत्र मिला सभी के चेहरे खिल उठे।जबकि अभी प्रथम पुरस्कार 25हजार,द्धितीय 15हजार,तृतीय 10हजार और अन्य 10श्रेष्ठ चित्रकारों के लिए 5-5 हजार तथा ट्राफी तथा 25 विभाग से 500विद्यार्थियों को अच्छा चित्र बनाने के लिए 500रूपए का पुरस्कार ,ट्राफी और प्रमाणपत्र चित्रों की जांच के बाद दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!