Uncategorised

मुंबई,सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिकाएं

सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन पर पुरस्कार से सम्मानित हुई शिक्षिकाएं

रिपोर्ट-एसपी पाण्डेय

मुंबई: क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की 189वीं जयंती के अवसर पर उत्तर मध्य मुंबई महिला कांग्रेस की तरफ से सांताक्रुज पूर्व स्थित डॉक्टर नजमा हेपतुल्ला सभागृह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में एच पूर्व की प्रशासकीय अधिकारी श्रीमती छाया साल्वे समेत अन्य कई महिलाओं को आदर्श शिक्षिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर मध्य मुंबई महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ प्रियतमा सावंत द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती जेनेट डिसूजा उपस्थित थी। एच पूर्व विभाग की जिन महिलाओं को आदर्श शिक्षिका पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया, उनमें शिक्षा निरीक्षिका श्रीमती रेशमा जेधिया, शिक्षा निरीक्षिका श्रीमती अफसाना मैडम ,मराठी माध्यम की शिक्षिका सुनीता पाटिल तथा भाग्यश्री केणी हिंदी माध्यम की शिक्षिका शोभा गुप्ता तथा निर्मला सिंह ,अंग्रेजी माध्यम की शिक्षिका सुजाता हट्टंगड़ी तथा जोसा डिसूजा उर्दू माध्यम की नजिला शेख तथा मलिक फरकाने अब्दुल्ला का समावेश है। श्रीमती प्रमोदिनी परब ने सावित्रीबाई फुले के बारे में जानकारी दी जबकि कार्यक्रम का संचालन भाग्यश्री केणी ने किया। शिक्षा निरीक्षक श्री चंद्रकांत भंडारे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। शिक्षणाधिकारी श्री महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी श्रीमती सुजाता खरे तथा अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने सभी पुरस्कृत महिलाओं को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!