मुंबई : उत्तर भारतीय समाज ने भाजपा नेताओं का माना आभार

संवाददाता : एसपी पांडेय
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के मिराभाईदर शहर जिलाध्यक्ष हेमंत म्हात्रे, सांसद गोपाल शेट्टी ,आमदार नरेंद्र मेहता एवं भाजपा मुंबई के महामंत्री अमरजीत मिश्र के अथक प्रयासो से तथा महापौर श्रीमती ज्योत्सना हसनाले , उपमहापौर हसमुख गहलोत के निवेदन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रेलमंत्री पियुष गोयल एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके लाँकडाउन के कारण फसें हुये सभी श्रमिक भाइयों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले मे जाने के लिए आज मिराभाईदर शहर से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन छोड़ने का परमिशन दिलवाये। जिससे मिराभाईदर शहर के श्रमिक अपने मूलगाँव जा सकेंगे। साथ ही साथ मिराभाईदर महानगरपालिका की महापौर, उपमहपौर के आदेशानुसारसभी यात्रियों को निःशुल्क बस द्वारा वसई रेल्वे स्टेशन तक छोड़ा गया। इस वैश्विक संकट की घड़ी मे मिराभाईदर शहर मे फसें हुये मजदूर भाईयों को उनके मूलगाँव जाने के लिये श्रमिक स्पेशल ट्रेन की मंजूरी दिलवाने के लिए मिराभाईदर के नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने उत्तर भारतीयों की तरफ से सबका आभार माना है।