Uncategorised

मुंबई :लॉकडाउन के दौरान हस्ताक्षरम् की चतुर्थ ऑनलाइन काव्यगोष्ठी संपन्न

संवाददाता : एसपी पांडेय

मुंबई। कल दोपहर २ बजे से हस्ताक्षरम् साहित्यिक संस्था मुंबई द्वारा ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया था, उक्त गोष्ठी में मुंबई महानगर व उपनगरों के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद व लखनऊ आदि शहरों के प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने भाग लिया। निर्धारित समय पर सभी साहित्यकार एक साथ ऑनलाइन आकर एक दूजे के विविध रसमयी रचनाओं द्वारा काव्यगोष्ठी का आनंद लिया। काव्यपाठ का दो दौर चला लॉकडाउन के दौर में एक खुशनुमा माहौल के अनुभव से सभी साहित्यकार आह्लादित हुए। गोष्ठी की अध्यक्षता बी. एल. रूईया कालेज की प्रधानाचार्या संतोष कौल ने किया। प्रथम दौर का संचालन युवा कवि राजेश दुबे ‘अल्हड़ असरदार’ ने किया व दूसरे दौर का संचालन वरिष्ठ कवि श्री सरस पांडेय जी ने किया। सहभागी कवियों में लखनऊ से रेखा दीक्षित जी,सिलीगुड़ी से रूबी प्रसाद, दिल्ली से अनीता मिश्रा, गाजियाबाद से कोमल वाणी, तथा मुंबई महानगर से प्रमोद कुश “तनहा”, अजय शुक्ला “बनारसी”, डॉ मृदुल तिवारी ‘महक’, निर्मल शुक्ल ‘नदीम’, तरुण ‘तनहा’ व सरिता पाण्डेय आदि ने काव्यपाठ किया।
अध्यक्ष महोदया द्वारा आयोजन की प्रशंसा के साथ ही स्वरचित रचना का पाठ किया गया। अंत में संस्था अध्यक्ष श्री वाचस्पति तिवारी ने सभी का आभार प्रदर्शित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!