मुंबई : श्री एल आर तिवारी इंजीनियरिंग काँलेज में चार दिवसीय वेबीनार का आयोजन

संवाददाता : एसपी पांडेय
मुंबई: लाँकडाउन के कारण अब सेमीनार की जगह आँनलाइन वेबीनार के आयोजन किए जा रहे हैं। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल श्री एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज, मीरा रोड में 5 मई से 8 मई तक चार दिवसीय, आईटी एंड आईपीआर 2020 विषय पर. वेबीनार का आयोजन किया गया है। काँलेज के चेयरमैन पं.लल्लन तिवारी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रविवार तक 505 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं। विदेशों से भी बडी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। ब्राजील, इजिप्ट, इटली, अर्जेंटाइना, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर ,ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से लोगों ने इस वेबीनार के लिए अपना पंजीकरण कराया है। डॉ राजीव त्रिपाठी, राजेश मोहन , विनीता गायकवाड, डॉक्टर नीलेश उके जैसी अनेक जानी-मानी हस्तियाँ,वेबीनार में शामिल होंगी। झूम एप के माध्यम से आयोजित वेबीनार मे शामिल सभी लोगों को सर्टिफिकेट दिए जायेंगे।