Uncategorised
मुम्बई,गणपत पाटिल नगर के लोगों को सुविधा दिलाने के लिए जिलाधिकारी से मिले मनीष दुबे

गणपत पाटिल नगर के लोगों को सुविधा दिलाने के लिए जिलाधिकारी से मिले मनीष दुबे
रिपोर्ट- एसपी पाण्डेय
मुंबई: दहिसर विधानसभा स्थित गणपत पाटिल नगर में रहने वाले सभी लोगों को सड़क ,पानी ,बिजली ,गटर, राशनकार्ड जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया कराने की दिशा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिंदी विभाग के अध्यक्ष मनीष दुबे ने आज मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी मिलिंद बोरिकर से मुलाकात की । इस अवसर पर उनके साथ हिंदी भाषी विभाग के उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। इसके पहले मनीष दुबे ने महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री तथा राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील तथा मुंबई अध्यक्ष नवाब मलिक से मिलकर उनको गणपत पाटिल नगर में रहने वाले लोगों की समस्याओं से अवगत कराया था। जयंत पाटील जिला अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया था कि वे मनीष दुबे के निवेदन पर विचार कर गणपत पाटिल नगर की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।