मुम्बई : किसानों को दिलासा देगा फार्म टू होम — सुभाष देसाई

संवाददाता : एसपी पांडेय
मुंबई : महासेवा अर्थात महाराष्ट्र सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन जो पिछले 20 सालों से हाउसिंग और सहकार क्षेत्र का काम कर रही है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में महासेवा और एमएनएस मीडिया न्यूज सर्विस संयुक्त रूप से मदद एवं जागरूकता अभियान चला रही है। सुनील शर्मा ने बताया कि महासेवा के चेयरमैन सीए रमेश प्रभु हैंं, जिनके नेतृत्व में 100 महासेवक (वालंटियर्स) कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लगे हुए हैं। जिसमें वे मुख्य रूप से तमाम काॅआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटीज के पदाधिकारियों को आह्वान कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और पी एम केयर फंड में डोनेट करें, ताकि हमारी सरकारों के हाथ मजबूत होंं। उन्होंने बताया कि इस संकट के समय मेंं हमारे दूसरे अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, असंगठित घरेलू कामगारों की जानकारी को लेकर हम उन तमाम हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों तक पहुंचा कर उनसे आह्वान करना कि वे अपनी हाउसिंग सोसायटी में जो घरेलू कामगार हैं, उनकी जानकारी सरकार तक पहुंंचाएं। केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानदंड पेंशन योजना के तहत लेबर डिपार्टमेंट और कॉपरेटिव डिपार्टमेंट के माध्यम से ऑनलाइन मजदूरों का डाटा आमंत्रित कर रही है। पेंशन स्कीम का हफ्ता भी सरकार द्वारा भरा जाएगा। राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के मार्गदर्शन में इस अभियान की कमान संभाल रहे सुनील शर्मा ने कहा कि पेंशन के साथ-साथ ऐसे संकट के समय में सरकार उनके लिए सोच सकती हैं ? यह केन्द्र सरकार की पेंशन स्कीम है और सरकार का लिंक है, जिस पर आप उन मजदूरों का डाटा दे सकते हैं। इसमें महाराष्ट्र का सहकार विभाग और श्रम विभाग पुरजोर कोशिश कर रहा हैं कि ज्यादा-ज्यादा डाटा सभी हाउसिंग सोसायटीज से उन्हें मिल सके। महासेवा की तीसरी पहल है farmtohome.online, जिसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्धव ठाकरे सरकार के सीनियर मंत्री सुभाष देसाई द्वारा उद्घाटन किया गया और खुद सुभाष देसाई जी ने इसे किसानों को दिलासा देने वाला प्रकल्प बताया। इस लॉकडाउन संकट के समय में यह प्रोजेक्ट उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत देगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में शिवसेना सांसद अनिल देसाई, विनोद घोसालकर और सुभाष लाला भी उपस्थित रहे। farmtohome.online ऐप के जरिए हाउसिंग सोसायटीज में सीधे किसानों के खेतों से वेजिटेबल, फ्रूट्स और अन्य जीवन आवश्यक वस्तुएंं कैसे मिले, इसको लेकर यह एक पहल है। इस बारे में हमारे महासेवक उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं। सभी लोग हमारे महासेवकों की मदद ले सकते हैं। से
उन्होंने कहा कि हमारा सभी से आह्वान है कि हमारे इस अभियान में सभी साथ दें, और कोविड-19 की इस लड़ाई में महासेवा के महासेवक बनकर लोगों की मदद और जागरूक करें। लोग यह काम घर बैठे कर सकते हैं। महासेवा के इस सेवा के काम में जुड़ने के इच्छुक मो. क्र 8655892533/8779832157 पर संपर्क कर सकते हैं।