Delhiब्रेकिंग न्यूज़मौसम विभाग

मौसम का बिगड़ा मिज़ाज़ मौसम विभाग ने जारी की सूचना,

न्यूज़ संवाददाता
प्रतिष्ठा श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मौसम का बिगड़ा मिज़ाज़
मौसम विभाग ने जारी की सूचना

नए साल में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। चटक धूप और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। ऐसे में पूर्वी यूपी में बुधवार व गुरुवार को रिमझिम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लगायत जम्मू-कश्मीर में ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

इसके कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड ओर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर बुधवार से पूर्वी यूपी के मैदानी इलाकों में दिखेगा। तापमान में गिरावट होगी। गोरखपुर और आसपास के कुछ जनपदों में बादल छाएंगे। बुधवार व गुरुवार को रिमझिम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद एक बार फिर से पारा तेजी से नीचे लुढ़क सकता है।
रविवार को एक बार फिर मौसम का बदलता रंग दिखा। तड़के कोहरा छाया। सर्द हवाएं चली। दिन में चटक धूप खिली। शाम होते-होते एक बार फिर कोहरे की चादर आसमान पर छा गई। इससे बीते 24 घंटे में दिन में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस(डि.से.) लुढ़क गया। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 17.8 डि.से. रहा। यह सामान्य से तीन डि.से. कम है।
कोहरे और बादलों की मौजूदगी के के कारण रात में गर्म हवाएं वातावरण के उपरी सतह में नहीं जा सकी। जिसके कारण रात का तापमान सामान्य से तीन डि.से. उपर चढ़कर 11.6 डि.से. हो गया। केसी पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव दिखेंगे। तड़के कोहरा छाया रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!