Uncategorised

लखनऊ, एक लेखपाल की हत्या के 24 घंटे के अंदर फिर एक लेखपाल को मारी गोली

लखनऊ, एक लेखपाल की हत्या के 24 घंटे के अंदर फिर एक लेखपाल को मारी गोली

जौनपुर में क्राइम ग्राफ  बढ़ा, अपराधी मस्त 

ओपी पाण्डेय

लखनऊ

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्मावन गांव के बगेरावां पुरवे में सोमवार की रात 10 बजे ब्रह्मभोज के दौरान पुरानी रंजिश में गोली मारकर लेखपाल अनिल प्रजापति की हत्या कर दी गई। वहीं मंगलपार की शाम को भी बाइक सवार बदमाशों ने एक लेखपाल को गोली मार दी।बम्मावन गांव निवासी भाजपा नेता राजेंद्र प्रजापति के पिता का सोमवार को त्रयोदशाह था। राजेंद्र के रिश्तेदार आजमगढ़ के देवगांव के करियवा गोपालपुर से हिंदू युवा वाहिनी के लालगंज तहसील अध्यक्ष अशोक प्रजापति तीन भाइयों के साथ इसमें आए थे। सभी लोग भोजन के बाद रात करीब दस बजे घर जाने वाले थे।अशोक ने बताया कि उसी समय देवगांव के करियवा गोपालपुर निवासी श्लोक यादव पहुंच गया। उससे मारपीट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आते ही श्लोक गालीगलौज करने लगा और पिस्टल से अशोक पर गोली चला दी। लेकिन, अशोक का छोटा भाई अनिल बीच में आ गया और गोली उसके सिर में लग गई। तब तक हमलावर भाग गया।
लोग अनिल को केराकत के एक निजी अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिवार वाले उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह परिजन अनिल का शव लेकर केराकत कोतवाली पहुंचे और अशोक ने श्लोक यादव के खिलाफ तहरीर दी।

दूसरा मामला

केराकत कोतवाली क्षेत्र में लेखपाल की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही बाइक सवार बदमाशों ने महराजगंज के तेजी बाजार में भी एक लेखपाल को गोली मार दी। जख्मी लेखपाल को बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तेजीबाजार के दिलशादपुर निवासी पवन कुमार गुप्ता(36) शाहगंज तहसील में लेखपाल हैं। मंगलवार की शाम वह घर में ही स्थित अपने भाई के किराने की दुकान पर बैठे थे। दुकान बंद करने के दौरान रात करीब आठ बजे काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। दोनों चेहरे को ढके हुए थे। बदमाशों ने पवन को लक्ष्य कर गोली चला दी। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। बांए आंख के पास छर्रे लगने से पवन जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!