Basti

विकास की ऐसी गंगा बही कि कप्तानगंज टिनिच मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र का कप्तानगंज टिनिच मार्ग है। इस सड़क पर बहती विकास की गंगा को पार कर हर राहगीर खुद को पुण्य का भागी मान रहा है। माननीयों और संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को धन्यवाद भी दे रहा है।15 किमी मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। हर चौराहे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। हर दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। हां अभी तक बड़ा हादसा नही हुआ है। ग्राम पंचायत से विधानसभा और उसके बाद लोकसभा सभी चुनाव में यह सड़क प्राथमिकता में रहती है। शपथ ग्रहण के साथ निर्माण कार्य शुरू होने का वादा किया जाता है, लेकिन उसके बाद फिर अगले शपथ ग्रहण के लिए इसे छोड़ दिया जाता है। इसकी सूरत बदलने की पहली जिम्मेदारी सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों की थी। लेकिन वह सत्तासुख में व्यस्त है। विपक्ष की हालत यह है कि वह बेसुध पड़ा है। ऐसी स्थिति में अब बारी जनता की है। जिस दिन सड़क के लिए जनता सड़क पर आ गई। उस दिन आनन-फानन में सब ठीक होना शुरू हो जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि सुबह की पहली चाय से रात के खर्राटे तक की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले लोकल पार्टी पदाधिकारी भी इसलिए बात नही करते कि कही वो नाराज न हो जाय। वरना उनके साथ सेल्फी कैसे पोस्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!