Basti

व्यर्थ नहीं जायेगा शहीदों का बलिदान- डा. धर्मेन्द्र सिंह

 

बस्ती(रुबल कमलापुरी)। भारतीय जनता पार्टी की ऑन लाइन बैठक भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सपन्न हुई। बैठक में चीन द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर लोगों में क्षोभ था। कहा कि 20 सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। भारत अपनी सुरक्षा करने में समर्थ है। जरूरत पड़ी तो इसका मुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना संकट काल में सहयोग का सिलसिला जारी रखने की जरूरत है। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कामगारों, जरूरतमंदों के लिये अनेक कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत किया है। पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में सहयोग करें। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिये कार्यकर्ता जुट जाय। वर्चुअल बैठक में विधायक अजय सिंह, सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। बैठक में 24 जूनके वर्चुअल रैली के तैयारियों पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि वर्चुअल रैली में लाखों लोगों को जोड़ा जाय। वर्चुअल बैठक के संयोजन में मुख्य रूप से रामचरन चौधरी, विवेकानन्द मिश्र, वैभव पाण्डेय, विमल पाण्डेय, जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों, मोर्चो के जिलाध्यक्ष आदि ने योगदान दिया। अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ प्रत्युष सिंह, भानु प्रकाश मिश्र ‘कमलेश’ रवि सिंह, अखण्ड सिंह, वीरेन्द्र गौतम, अमरेश पाण्डेय, कुंवर आनन्द, मनोज ठाकुर, के.डी. चौधरी, दिव्या त्रिपाठी, आशा सिंह के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!