Lakhimpur-khiri

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुए को कोरजोंन में छोड़ा

 

स्वास्थ्य परीक्षण में फिट पाया गया तेंदुआ

एस.पी.तिवारी/चमन सिंह राणा

लखीमपुर-खीरी।कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गाँव मे बुधवार गन्ने के खेत से निकलकर आये तेंदुए ने खेत मे काम कर रही महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और भीड़ को इकठ्ठा देख तेंदुआ गांव निवासी शमशुल के घर मे घुस गया था यभी परिजनों ने घर का दरवाजा बंदकर उसी में कैद कर दिया था। जिसे ग्रामीणों ने बाहर से घेरा हुआ था।उसके बाद सूचना पर पहुचे वनकर्मियों ने रेस्कयू कर कड़ी मश्क्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।पकड़े गए तेंदुए को कतर्नियाघाट रेंज परिसर स्वस्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया था।उप प्रभागीय वनाधिकारी यशवंत ने बताया कि तेंदुए का बुधवार देर शाम पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमरनाथ कटिहार ने वन विभाग को फिट फार रिलीज़ का प्रमाण पत्र दिया।यशवंत ने बताया कि लखनऊ चिड़िया घर से आदेश मिलने के बाद गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे तेंदुए को कोरजोंन के जंगल मे छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!