Gorakhpurब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर चिड़ियाघर: देश का सबसे बेहतरीन चिड़ियाघर होगा….

गोरखपुर चिड़ियाघर: देश का सबसे बेहतरीन चिड़ियाघर होगा….

गोरखपुर में देश का अनोखा चिड़ियाघर बनेगा। करीब 120 एकड़ में बनने वाले इस चिड़ियाघर के काम में इन दिनों काफी तेजी आ गई है। इस बन रहे चिड़ियाघर की मंत्री खुद मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। योगी सरकार के आने के बाद गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला चिड़ियाघर के काम में तेजी आई है। प्रदेश के वन मंत्री ने दावा किया है कि गोरखपुर का शहीद अशफाक उल्ला खॉं प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) देश का सबसे बेहतरीन होगा। इसका निर्माण कार्य मार्च तक पूूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद चिड़ियाघर प्रबंधन जीव जंतुओं को लाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। करीब एक दशक के इंतजार के बाद अब लग रहा है कि यह चिड़ियाघर बनकर तैयार हो जाएगा। एक दशक के दौरान सपा और बसपा की सरकारों में इस चिड़ियाघर घर ने सिर्फ कागजों में अपना सफर तय किया।

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अशफाक उल्ला चिड़ियाघर के लिए 30 करोड़ की सौगात दी गई। इसके बाद चिड़ियाघर के लिए फिर 50 करोड़ दिए गए। नौका विहार, वाटर पार्क, सर्किट हाउस और तारा मंडल के बीचों बीच बनने वाले पूर्वांचल के सबसे बड़े इस चिड़ियाघर की लागत 113 करोड़ रुपए थी। इसकी डेडलाइन दिसंबर 2018 थी। लेकिन बनने में देरी की वजह से इसकी लागत 250 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। बन रहे चिड़ियाघर का जायजा लेने के लिए लगातार अधिकारी और मंत्री दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश के वन एवं जीव जंतु पर्यावरण उद्दानमंत्री दारा सिंह चौहान ने बन रहे पूरे चिड़ियाघर के कार्यों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा जहां तेंदुआ, भालू, दार्जिलिंग के पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान से शेर, लखनऊ के चिड़ियाघर से रॉयल बंगाल टाइगर, गुजरात के गिर से बाघ, एशियन शेर, दरियाई घोड़ा और दिल्ली के चिड़ियाघर से 19 अलग-अलग जानवर जिसमें अजगर, कोबरा, समुद्री घोड़ा और यहां तक अफ्रीका से भी जानवर मंगावने की कवायद शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!