Jaunpur

जौनपुर : चीन के खिलाफ फूटा ”प्रताप सेना हिन्दू संघ” का गुस्सा

जौनपुर(NT ब्यूरो)। प्रताप सेना हिन्दू संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आज जिले के मुरादगंज तिराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया।
चीन के हमले से आक्रोशित प्रताप सेना हिन्दू संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवि सिंह की अध्यक्षता में जिले के मुरादगंज तिराहे पर चीन द्वारा किये गए हमले के विरोध में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया।
श्री सिंह ने कहा कि इस समय राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र व सरकार और भारतीय सेना का समर्थन करें।प्रताप सेना हिन्दू संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवी सिंह ने कहा कि चीन को कड़ा जवाब देना चाहिये। भारतीय जवानों को मारे जाने का जो क्रूरतापूर्ण हिंसक कार्य किया गया है वह अत्यंत ही अक्षमीय और अमानवीय कार्य है। इस हिंसक कृत्य से नाराजगी व आक्रोश जताते हुए संघ के पदाधिकारियों द्वारा चीनी सामानों के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए प्रदर्शन किया और सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि अब कोई भी भारतीय नागरिक चीनी सामानों का उपयोग और क्रय-विक्रय ना करें। इस मौके पर संगठन मंत्री नीरज सिंह ,महासचिव सनी सिंह राज,जिला प्रभारी सौरव सिंह ,अजय कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!