Jaunpur

जौनपुर : सौरभ जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत

संवाददाता : सूरज विश्वकर्मा

मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी सब्जी मंडी के निवासी सौरभ जायसवाल को उत्तर प्रदेश का संगठन सचिव नियुक्त किया गया।शुक्रवार को जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल के प्रबल संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री केशव सिंह शिवहरे द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर पुरानी सब्जी मंडी निवासी सभासद सौरभ जायसवाल को जायसवाल क्लब का उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किया गया। प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत की सूचन मिलते ही स्वजातीय बंधुओं मित्रों नगरवासियों द्वारा फोन कर बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया, उनके मनोनीत होने से परिवार और नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Alert: Content selection is disabled!!